कुल पेज दृश्य

18 नवंबर 2017

मध्य प्रदेश के साथ कर्नाटका में चना की बुवाई बढ़ी

आर एस राणा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के साथ ही कर्नाटका और महाराष्ट्र में चना की बुवाई में बढ़ोतरी हुई है, जबकि राजस्थान में बुवाई पिछे चल रही है। कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में मध्य प्रदेश में चना की बुवाई बढ़कर 23.63 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 14.43 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हो पाई थी।
कर्नाटका में चालू रबी में चना की बुवाई बढ़कर 11.56 लाख हैक्टेयर में हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 8.37 लाख हैक्टेयर में ही चना की बुवाई हुई थी। सामान्यतः कर्नाटका में चना की बुवाई 10.15 लाख हैक्टेयर में ही होती है जबकि पिछले साल कुल बुवाई 8.97 लाख हैक्टेयर में ही हुई थी।
महाराष्ट्र में चना की बुवाई बढ़कर चालू रबी में 7.60 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में राज्य में केवल 5.23 लाख हैक्टेयर में ही चना की बुवाई हो पाई थी। राजस्थान में चना की बुवाई अभी तक केवल 9.65 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में 10.16 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। अन्य राज्या में उत्तर प्रदेश में चना की बुवाई 3.11 लाख हैक्टेयर में, गुजरात में 1.10 लाख हैक्टेयर में और आंध्रप्रदेश में 2.76 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में चना की कुल बुवाई बढ़कर 60.69 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 43.91 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हो पाई थी।...............   आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: