कुल पेज दृश्य

02 नवंबर 2017

सोने में अच्छी तेजी

कच्चे तेल में आज छोटे दायरे में कारोबार देखा जा रहा है। हालांकि ब्रेंट के दाम 60 डॉलर के ऊपर बने हुए हैं। नायमेक्स में क्रूड 54 डॉलर के ऊपर है। सोने में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने के दाम 1280 डॉलर के करीब है। डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी ना करने से डॉलर पर दबाव पड़ा है। हालांकि, चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। चांदी के दाम 17 डॉलर के करीब है। बेस मेटल्स में कमजोरी है। शंघाई में एल्युमिनियम 1 फीसदी गिरा है जबकि कॉपर में 0.5 फीसदी की गिरावट है।

कोई टिप्पणी नहीं: