कुल पेज दृश्य

18 अक्तूबर 2017

चीनी की कीमतों में दीपावली बाद आयेगी गिरावट, बकाया स्टॉक कम

आर एस राणा
नई दिल्ली। चीनी की कीमतें उत्पादक राज्यों में स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में चीनी के भाव 4,050 से 4,100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। दीपावली के बाद चीनी की कीमतों में गिरावट आने का अनुमान है, हालांकि चालू पेराई सीजन के आरंभ में चीनी का बकाया स्टॉक पिछले साल की तुलना में कम रहेगा।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएषन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन 2017-18 के आरंभ में चीनी का बकाया स्टॉक केवल 40 लाख टन का ही बचेगा जबकि पिछले साल नए पेराई सीजन के आरंभ में बकाया स्टॉक 77.50 लाख टन का था।
पेराई सीजन 2016-17 में चीनी की खपत 245 लाख टन की हुई थी, जबकि उत्पादन 203 लाख टन का हुआ था। केंद्र सरकार ने शुन्य शुल्क पर 5 लाख टन चीनी के आयात को मंजूरी दी थी। कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू सीजन में गन्ने के बुवाई क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है इसलिए चीनी का उत्पादन ज्यादा होने का अनुमान है। ......  आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: