कुल पेज दृश्य

30 अक्तूबर 2017

कच्चे तेल के दाम 2 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर

कच्चे तेल के दाम 2 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर हैं। ब्रेंट क्रूड के दाम 60 डॉलर के ऊपर हैं, हालांकि, ऊपरी स्तर पर हल्का दबाव देखा जा रहा है। ओपेक के सप्लाई कटौती जारी रखने की संभावना से कच्चे तेल को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इराक से सप्लाई कम होने की आशंका से भी कच्चे तेल में तेजी आई है। सोने की कीमतों पर हल्का दबाव देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1270 डॉलर के करीब है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के के नए चेयरमैन के नाम के एलान से पहले निवेशक एहतियात बरत रहे हैं। इसके अलावा बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी है। बेस मेटल्स की कीमतों पर आज भी दबाव देखा जा रहा है। शंघाई में कॉपर के दाम 1 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। वहीँ एल्युमिनियम में 0.5 की कमजोरी है। डॉलर तीन हफ्ते के ऊपरी स्तर पर है जिससे मेटल्स पर दबाव है।

कोई टिप्पणी नहीं: