कुल पेज दृश्य

20 सितंबर 2017

रबी में 97.5 लाख टन चना उत्पादन का लक्ष्य, अरहर का उत्पादन घटने की आशंका

आर एस राणा
नई दिल्ली। कृषि मंत्रालय ने रबी सीजन 2017-18 में चना उत्पादन का लक्ष्य 97.5 लाख टन का लाख टन का तय किया है जबकि चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में चना का उत्पादन 93.3 लाख टन का हुआ था।
कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फसल सीजन 2017-18 में मध्य प्रदेश में चना के उत्पादन का लक्ष्य 35 लाख टन का तय किया गया है, इसके अलावा महाराष्ट्र में 16.50 लाख टन, राजस्थान में उत्पादन का लक्ष्य 15 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 7.15 लाख टन,
कर्नाटका में 6.82 लाख टन, आंध्रप्रदेश में 5 लाख टन, छत्तीसगढ़ में 3 लाख टन, गुजरात में 2.20 लाख टन, हरियाणा में 1.05 लाख टन और और झारखंड में 2.20 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।
जानकारों के अनुसार चालू खरीफ सीजन में देश के कई राज्यों में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है, इसका असर चना की बुवाई पर भी पड़ेगा। कर्नाटका, महाराष्ट्र के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई है।
कृषि मंत्रालय ने रबी सीजन 2017-18 में मूंग के उत्पादन का लक्ष्य 6.50 लाख टन का तय किया है, इसके अलावा रबी सीजन में मंत्रालय ने 7.60 लाख टन उड़द के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय ने चालू खरीफ में उड़द के उत्पादन का लक्ष्य 42.50 लाख टन का तय किया है। हालांकि चालू खरीफ में अरहर की बुवाई में पिछले साल की तुलना में 9 लाख हैक्टेयर से भी ज्यादा कमी आई है, ऐसे में अरहर का उत्पादन मंत्रालय द्वारा तय लक्ष्य से कम होने की आशंका है।...........   आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: