कुल पेज दृश्य

08 सितंबर 2017

9 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण कोकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। जबकि सक्रिय मॉनसून की स्थिति केरल, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम पर देखी गयी। वहीं मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, आंतरिक उड़ीसा, कोंकण और गोवा के बाकी हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तर राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्से, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्सों में मॉनसून सामान्य रहा।
पिछले 24 घंटों में थिरुवनंथपुरम में 86 मिमी बारिश दर्ज की गयी वहीं जलपाईगुड़ी में 83 मिमी और गुलबर्गा में 82 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी।
7 सितंबर तक देश भर के बारिश के आंकड़े में 5% की कमी आ गयी है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण का संबंध है उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में 5%, 9% और 4% की कमी देखी जा सकती है।
वर्तमान में मॉनसून की अक्षीय रेखा श्रीगंगानगर, हिसार, दिल्ली, हरदोई, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए पूर्वी असम की तरफ जा रही है।
अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्से, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। वहीं आंतरिक कर्नाटक, केरल के हिस्से, आंतरिक तमिलनाडु, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक उड़ीसा, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में सामान्य मॉनसून की उम्मीद है।
भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में हल्की वर्षा हो सकती है। चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली में शुष्क मौसम की स्थिति देखी जाएगी।.........www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: