कुल पेज दृश्य

28 सितंबर 2017

29 सितंबर 2017 का मौसम पूर्वानुमान

पूर्वी जम्मू और कश्मीर पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
वर्तमान में, मॉनसून की अक्षीय रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेशऔरउत्तरी बिहार के तराई वाले क्षेत्रों से होते हुए पूर्वी असम की तरफ से चल रही है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के हिस्सों में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा से पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवात सिस्टमबना हुआ है।
इस मौसम प्रणाली से रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक से केरल तक एक ट्रफ रेखा देखि जा सकती है।
बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी में एक चक्रवती सिस्टम बना हुआ है।
उत्तरी केरल और आसपास के तटीय कर्नाटक में मानसून जोरदार रहा।
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक के शेष हिस्सों और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय मानसून की स्थिति देखी गई।
पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्व बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मॉनसून सामान्यरहा।देश के शेष हिस्सों में मानसून कमजोर रहा।
बुधवार को 08:30 बजे से 24 घंटे के अंतराल में, कन्नूर में 77 मिमी बारिश हुई, कोझीकोड 48 मिमी, मंगलगुरु 48 मिमी और कोचीन 41 मिमीबारिश हुई।
पूर्वोत्तर राज्यों और आसपास के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर मानसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।
सक्रिय मानसून की स्थिति पूर्व और साथ ही दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में होने की संभावना है।
देश के शेष हिस्सों में मानसून कमजोर रहेगा।  ...........www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: