कुल पेज दृश्य

01 सितंबर 2017

2 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मॉनसून, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। पंजाब, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्से, उत्तरी तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम और मिजोरम पर सक्रिय मॉनसून के चलते अच्छी बारिश हुई।
पिछले 24 घंटों में, देहरादून में 150 मिमी की भारी बारिश दर्ज़ की गयी वहीं, बेंगलुरु और रोहतक में 72 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी।
31 अगस्त तक देश भर में कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से 4% नीचे ही बना रहा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की कमी 4% है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की कमी 7% है।
वर्तमान में, मॉनसून की अक्षीय रेखा श्री गंगानगर, फतेहाबाद, बरेली, गोरखपुर, पूर्णिया, कोलकाता से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी असम और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में सक्रिय रहेगा। इन भागों में भारी वर्षा हो सकती है।
दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तटीय और आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में सामान्य मॉनसून के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद है।  ...........www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: