कुल पेज दृश्य

12 अगस्त 2017

13 अगस्त 2017 का मॉनसून पूर्वानुमान



मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई वाले क्षेत्रो से हो कर गुजर रही है।
जम्मू कश्मीर के उत्तरी भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
चक्रवती हवाओ का क्षेत्र सौराष्ट्र और कच्छ पर बना हुआ है।
एक और चक्रवती सिस्टम ओड़ीशा के उत्तरी भागों और झारखंड पर बना हुआ है।
एक ट्रफ चक्रवती सिस्टम और तटीय आंध्र प्रदेश से होते हुए तटीय तमिलनाडू तक बनी हुई है।
एक और ट्रफ रेखा गुजरात तट से होते हुए तटीय केरल तक बनी हुई है।
बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन
पिछले 24 घंटो में, सिक्किम, मेघालय, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, और हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में व्यापक रूप से सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई।
पूर्वोत्तर राज्यो, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरी, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी तट, पूर्वी तट, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सकरिए मॉनसून की स्थिति देखी गई।
सामान्य मॉनसून की स्थिति मध्य भारत में देखी गाई।
अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून का संभावित प्रदर्शन और वर्षा
उत्तरी बिहार, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, असम और सिक्किम में मॉनसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी और पूर्वी तट पर मॉनसून सक्रिय रहेगा।
मध्य भारत में सामान्य मॉनसून की स्थिति देखि जाएगी जबकि दिल्ली और उत्तरपश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।.........skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: