कुल पेज दृश्य

10 अगस्त 2017

11 अगस्त 2017 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है।
उत्तरपूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास केक्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर अरब सागर और आसपास के कच्छ क्षेत्र में देखा जा सकता है।
दक्षिण पूर्व अरब सागर और आसपास के दक्षिण कर्नाटक और उत्तर केरल तट पर बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी देखा जा सकता है।
एक ट्रफ़रेखा उत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक जा रही है।
मानसून की अक्षीय रेखा अब फिरोजपुर, करनाल, फ़ुरसगंज, डाल्टनगंज, दीघा और बंगाल की खाड़ी की ओर की ओर जा रही है।
बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर ओडिशा में भारी वर्षा दर्ज़ की गयी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण पूर्व राजस्थान, उत्तर कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज़ की गयी। एक दो स्थानों में भारी वर्षा भी हुई।
तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और गुजरात में हल्की बारिश दर्ज़ की गयी।
अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम
पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका है।
बिहार, झारखंड, पूर्व और मध्य उत्तर प्रदेश, उत्तरी उड़ीसा, उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, तटवर्ती और आंतरिक कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गुजरात, दक्षिण पूर्व राजस्थान और उत्तर पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।....www.skymet.com


कोई टिप्पणी नहीं: