कुल पेज दृश्य

20 जून 2017

मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में देरी संभव

आर एस राणा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में कुछ देरी हो सकती है, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 23 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में पहुंचेगा, तथा 24 जून तक मानसून भोपाल और फिर 26 जून तक पूरे देश में फैल जायेगा। इससे पहले आईएमडी ने मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन की तारिख 15 जून तय की थी, लेकिन अब मानसून विभाग ने ही इसे आगे बढ़ा दिया है। हालांकि आईएमडी इसे अभी देरी नहीं मान रहा है।
जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश में सोयाबीन की अगेती फसल को मानसून की देरी से नुकसान हुआ है, तथा कुछेक क्षेत्रों में दौबारा बुवाई करनी पड़ेगी। प्री मानसून की बारिश से जिन किसानों ने अगेती बुवाई कर दी थी, वहां बाद में बारिश नहीं होने से फसल को कहीं जगह नुकसान की आशंका है। ........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: