कुल पेज दृश्य

04 मई 2017

5 मई 2017 का मौसमी पूर्वानुमान


उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है।
एक अन्य ट्रफ इस सिस्टम से मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक विकसित हो गई है।
एक ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल होते हुए लक्षद्वीप तक बनी हुई है। पूर्वी बिहार से बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक भी एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
पूर्वोत्तर भारत में असम के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती सिस्टम हवाओं में छत्तीसगढ़ के ऊपर भी बना हुआ है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और असम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं।
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के शहरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
उत्तरी मध्य प्रदेश, ओड़ीशा और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है।
विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों, कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत, विदर्भ, पूर्वी बिहार और असम के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कोंकण गोवा, आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिम भारत के लगभग सभी भागों में मौसम साफ होने के चलते दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है।………….www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: