कुल पेज दृश्य

06 अप्रैल 2017

07 अप्रैल 2017 का मौसमी पूर्वानुमान



देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ इस स्माय जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान, इससे सटे पंजाब तथा हरियाणा के भागों पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दिल्ली से होते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही है।

इसके अलावा एक अन्य ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक बनी हुई है। एक अन्य ट्रफ का विस्तार मध्य भारत में विदर्भ क्षेत्र से दक्षिण में तमिलनाडु तक है।

कोई टिप्पणी नहीं: