कुल पेज दृश्य

05 अप्रैल 2017

भारत का 05 अप्रैल 2017 का मौसमी पूर्वानुमान



देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर और आसपास के भागों पर बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से विकसित हुआ हवाओं में चक्रवाती क्षेत्र मध्य पाकिस्तान तथा उसे सटे पंजाब और हरियाणा पर दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से एक तरफ रेखा दिल्ली होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विकसित हो गई है।
एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक बनी हुई है। एक अन्य ट्रफ छत्तीसगढ़ से तटीय कर्नाटक तक विकसित हो गई है। दक्षिण में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी तमिलनाडु पर देखा जा सकता है। हालांकि यह सिस्टम कमज़ोर है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ सिक्किम और इसे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर गरज के साथ वर्षा की गतिविधियां जारी रहीं। इन भागों में कुछ स्थानों पर मुसलाधार वर्षा भी रिकॉर्ड की गई है।
जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों जबकि उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई।
गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर प्री-मानसून वर्षा हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।
बारिश के चलते कुछ पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर जबकि दिल्ली, इसके आसपास के शहरों, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
उत्तर-पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में अच्छी वर्षा की गतिविधियां संभावित हैं। असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिलेगी। केरल में भी हल्की वर्षा हो सकती है।
बारिश के चलते हैं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। गुजरात और राजस्थान में भी हवाओं के रुख में बदलाव के चलते तापमान में हल्की कमी आईग जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।……….www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: