कुल पेज दृश्य

22 मार्च 2017

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में वर्षा होने की संभावना

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ हवाओं में चक्रवाती क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर देखा जा सकता है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पश्चिम बंगाल पर दिखाई दे रहा है।
इस सिस्टम से एक ट्रफ आंतरिक ओड़ीशा, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक पहुँच रही है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और इससे सटे बिहार के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिली।
देश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी का रुझान बना रहा।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
दक्षिणी तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं जबकि आंतरिक तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर ही वर्षा होने के आसार हैं।
दिल्ली और मुंबई में मौसम गर्म तथा शुष्क बना रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं: