कुल पेज दृश्य

17 मार्च 2017

महाराष्ट्र के मध्य और विदर्भ में बारिश, कई जगह फसलों को नुकसान

आर एस राणा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मध्य और विदर्भ में कई जगह पर 16 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे गेहूं के साथ ही अन्य फसलों को भी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार लातूर, पंढरपुर और उस्मानाबाद में बीती रात को बारिश के साथ ही कई जगह ओलावृष्टि हुई है।
महाराष्ट्र के साथ ही उत्तरी कर्नाटका में एकाध जगह हल्की बारिश हुई है। कर्नाटका के बेल्लारी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र के साथ ही कर्नाटका के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है।
आज कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कष्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटका, तेलंगाना और महाराष्ट्र में गरत के साथ बौछारें के साथ एक दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ही ओलवाृष्टि की संभावना है। तमिलनाडू और केरल में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें आने की उम्मीद है।
19 मार्च को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान के उत्तरी भागों में मौसम खराब होने का अनुमान है। उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज के साथ ही तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी जिलों विशेषकर ग्वालियर और मौरेना तथा भिंड में बारिश हो सकती है। इन भागों में 19 और 20 मार्च को मौसम खराब रह सकता है। बारिश हुई तो इन जिलों में गेहूं, चना और सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस समय गेहूं के साथ ही चना और सरसों की कटाई जोरो पर है।...........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: