कुल पेज दृश्य

09 मार्च 2017

10 मार्च 2017 का मौसमी पूर्वानुमान

जम्मू कश्मीर और आसपास के भागों पर बना पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी राज्यों के मौसम को लगातार प्रभावित कर रहा है। इसके चलते विकसित हुआ चक्रवाती सिस्टम हरियाणा और आसपास के हिस्सों पर देखा जा सकता है।
झारखंड, इससे सटे ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बांग्लादेश क्षेत्र पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम है।
दक्षिण में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप क्षेत्र पर भी चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं और मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात हुआ है।
ओड़ीशा में मध्यम से भारी बारिश हुई है। इसके अलावा उत्तर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जबकि पूर्व में गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान गोपालपुर में 46 मिलिमीटर बारिश हुई, चेरापूंजी में 51 मिमी, बालासोर में 41, धर्मशाला में 28, मनाली में 27, अमृतसर में 22 और गुलमर्ग में 29 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। विदर्भ, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने और तेज़ हवा के झोंके चलाने की भी आशंका है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी तथा मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों , विदर्भ, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां अपेक्षित हैं।...............skymetweather.com
साभार: skymetweather.com
साभार: skymetweather.com
साभार: skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: