कुल पेज दृश्य

20 दिसंबर 2016

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव

नए साल की छुटि्टयों से पहले पोजीशन कटने के कारण आज कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। हालांकि उत्पादन कटौती के कारण सप्लाई में कमी की आशंका बनी हुई है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा गिरावट नहीं है। ब्रेंट करीब 54 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। जबकि नायमेक्स में क्रूड करीब 0.25 फीसदी टूटा है। हालांकि सोने में लगभग सपाट कारोबार हो रहा है। अगले साल अमेरिका में दरें और बढ़ने की संभावना से सोने पर दबाव है। सोने के उलट चांदी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। निचले स्तरों पर खरीदारी से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। कॉमेक्स पर इसके दाम करीब 0.25 फीसदी बढ़े हैं। बेस मेटल्स में आज भी बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। चीन में कॉपर वायदा 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। कॉपर का स्टॉक बढ़ने से कीमतों पर दबाव है। जिंक में भी भारी बिकवाली दिख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: