कुल पेज दृश्य

16 अगस्त 2016

कर्नाटका, महाराष्ट्र और एमपी में मक्का की बुवाई ज्यादा

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू खरीफ में कर्नाटका के साथ ही महाराष्ट्र और मध्य प्रदेष में मक्का की बुवाई में बढ़ोतरी हुई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार मक्का की बुवाई बढ़कर 81.29 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक 71.52 लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई थी।
कर्नाटका में चालू खरीफ में मक्का की बुवाई बढ़कर 12.01 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 9.07 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हुई थी। मध्य प्रदेष में मक्का की बुवाई बढ़कर 12.46 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 10.87 लाख हैक्टेयर में तथा महाराष्ट्र में 8.82 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक 7.15 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हुई थी।
अन्य राज्यों में बिहार में मक्का की बुवाई 4.30 लाख हैक्टेयर में, गुजरात में 3.17 लाख हैक्टेयर में, राजस्थान में 9.16 लाख हैक्टेयर में, तेलंगाना में 5.51 लाख हैक्टेयर में और उत्तर प्रदेष में 7.81 लाख हैक्टेयर में मक्का की बुवाई हो चुकी है।
मक्का के भाव दिल्ली में 1,550 रुपये, निजामाबाद मंें 1,650 से 1,700 रुपये, दावणगिरी 1,735 रुपये, करीमनगर 1,745 रुपये, सांगली 1,800 रुपये, बिहार की गुलाबबाग मंडी में 1,450 से 1,550 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। अगले महीने उत्तर प्रदेष में मक्का की नई फसल की आवक ष्षुरु हो जायेगी, जबकि दक्षिण भारत के राज्यो में नई मक्का की आवक अक्टूबर में बनेगी। ऐसे में मक्का की कीमतों में अब तेजी की संभावना नहीं है। तथा सितंबर महीने में इसकी कीमतों में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आने की आषंका है।...........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: