कुल पेज दृश्य

12 जुलाई 2016

पंजाब में कपास फसल पर व्हाइटफ्लाई कीट का हमला

पंजाब में कपास फसल पर व्हाइटफ्लाई कीट का हमला
पंजाब में कपास की फसल पर व्हाइटफ्लाई कीट ने फिर से हमला किया है जिससे कपास किसानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कपास की फसल अभी फूल दिए जाने के स्तर पर है। इस फसल पर व्हाइटफ्लाई कीट का हमला फाजिल्का जिले के अबोहर के कुइयां सरवर ब्लॉक के करीब 15 गांवों में दिख रहा है। पंजाब कृषि विभाग के एक अधिकारी ने आज कहा, 'अबोहर में कुइयां सरवर ब्लॉक के करीब 15 गांवों के कई खेतों में व्हाइटफ्लाई कीट ने कपास फसलों पर हमला किया है।'   खेती के विशेषज्ञ लोग फसल को किसी भी क्षति से बचाने के लिए अपनी बेहतरीन कोशिश कर रहे हैं। उत्पादकों को कपास की पत्तियों पर हमला करने वाले व्हाइटफ्लाई कीट से बचाने के लिए रसायनों का छिड़काव करने की सिफारिश की गई है। अधिकारियों ने कहा कि किसानों के सामने यह प्रदर्शित किया जा रहा है कि फसल को बचाने के लिए किस तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष पंजाब और हरियाणा में व्हाइटफ्लाई कीट ने बीटी कपास किस्मों को व्यापक हानि पहुंचाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: