कुल पेज दृश्य

20 जून 2016

मॉनसून

एक हफ्ते देरी से चल रहा मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और जल्द ही इसे पूरे राज्य में सक्रिय होने के लिए माहौल अनुकूल है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। खास तौर से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर औ खंडवा में आज जोरदार बारिश होने की संभावना है।  वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा गोवा और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। पिछले हफ्ते बिहार और झारखंड में दस्तक देने के बाद मॉनसून दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: