कुल पेज दृश्य

05 अप्रैल 2016

विदेषी बाजार में गिरावट से चीनी में नरम

मार्च में 3.59 लाख टन चीनी निर्यात
आर एस राणा
नई दिल्ली। विष्व बाजार में चीनी की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में नरमी देखी गई। दिल्ली में चीनी के भाव घटकर मंगलवार को 3,650 से 3,700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए जबकि उत्तर प्रदेष में चीनी के एक्स फैक्ट्री भाव घटकर 3,425 से 3,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। माना जा रहा है कि घरेलू बाजार में चीनी के भाव एकतरफा बढ़े थे इसलिए भाव में अब कुछ समय के स्थिर बनेगी। विष्व बाजार में सफेद चीनी के भाव घटकर 425 से 426 डॉलर प्रति रह गए जबकि गत सप्ताह इसके भाव 440 से 445 डॉलर प्रति टन थे।
मार्च महीने में विष्व बाजार में चीनी की कीमतों में आये सुधार से देष से चीनी के निर्यात में तेजी आई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार मार्च महीने में देष से 3.59 लाख चीनी का निर्यात हुआ है।......आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: