कुल पेज दृश्य

31 दिसंबर 2015

कपास की पैदावार 362 लाख गांठ होने का अनुमान


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू फसल सीजन 2015-16 में देष में कपास की पैदावार 362 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है जबकि पिछले साल देष में 382.75 लाख गांठ कपास की पैदावार हुई थी।
कॉटन एसोसिषन ऑफ इंडिया (सीएआई) के अनुसार चालू सीजन में देष के कई राज्यों में प्रतिकूल मौसम के कारण कपास की पैदावार में कमी आई है। सीएआई ने पहले 370 लाख गांठ कपास पैदावार का अनुमान लगाया था लेकिन उत्पादक राज्यों में प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में कमी के साथ ही दैनिक आवकों में आई कमी से अब आरंभिक अनुमान 370 लाख गांठ से घटाकर 362 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है। 30 नवंबर तक देषभर की मंडियों में 59.15 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है।
सीएआई के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 43 लाख गांठ कपास पैदावार का अनुमान है जबकि गुजरात में 99.50 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 83 लाख गांठ तथा मध्य प्रदेष में 13 लाख गांठ पैदावार का अनुमान है। इसी तरह से दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में 58 लाख गांठ, आंध्रप्रदेष में 26 लाख गांठ, कर्नाटका में 20 तथा तमिलनाडु में 7.50 लाख गांठ कपास पैदावार होने का अनुमान है। उड़ीसा में चालू सीजन में 4 लाख गांठ कपास होने की संभावना है।
चालू सीजन में पाकिस्तान की आयात मांग ज्यादा होने से कपास का कुल निर्यात पिछले साल की तुलना में बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में आगामी दिनों में कपास की कीमतांें में तेजी ही आने का अनुमान है।........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: