कुल पेज दृश्य

04 नवंबर 2015

दैनिक आवक बढ़ने पर कपास की कीमतों में और गिरावट की संभावना


नए सीजन में 65 लाख गांठ कपास निर्यात की संभावना
आर एस राणा
नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों मंे दैनिक आवक बढ़ने पर कपास की कीमतों में 800 से 1,000 रुपये प्रति कैंडी (एक कैंडी-356 किलो) की गिरावट आने का अनुमान है। अहमदाबाद में बुधवार को षंकर-6 किस्म की कपास का भाव 32,200 से 32,400 रुपये प्रति कैंडी रहा। इस समय दैनिक आवक 90,000 गांठ (एक गांठ-170 किलो) की हो रही है। चालू महीने के मध्य तक कपास की दैनिक आवक का दबाव बन जायेगा, इसलिए कॉटन कारोर्पोरेष ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद षुरु की जायेगी। पाकिस्तान की आयात मांग बढ़ने से अक्टूबर से षुरु हुए नए सीजन में कपास का निर्यात बढ़कर 65 लाख गांठ होने का अनुमान है।
चालू सीजन में कपास की पैदावार में कमी आने का अनुमान तो है लेकिन दैनिक आवक बढ़ने पर भाव में और गिरावट आने की संभावना है। अक्टूबर महीने में कपास की कीमतों में करीब 600 से 800 रुपये प्रति कैंडी की गिरावट आई है। चालू फसल सीजन में कपास की पैदावार में 4 फीसदी की कमी आकर कुल पैदावार 370.50 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इसकी पैदावार 382.75 लाख गांठ की हुई थी। उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास की पैदावार 47 लाख गांठ, मध्य भारत के गुजरात, महाराष्ट और मध्य प्रदेष में 205 लाख गांठ तथा दक्षिण भारत के राज्यों आंध्रप्रदेष, तेलंगाना और कर्नाटका में 112 लाख गांठ कपास की पैदावार होने का अनुमान है।
कॉटन एसोसिएषन ऑफ इंडिया (सीएआई) के अनुसार उत्तर भारत के प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फसल में कीट लगने के कारण कपास की फसल प्रभावित हुई है, हालांकि नई फसल के समय कपास का बकाया स्टॉक ज्यादा होने से सप्लाई पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। वैसे भी चीन की कपास में आयात मांग कमजोर है, तथा सरकारी वहां घरेलू कपास की खपत को तरजीह दे रही है।
पिछले सीजन में 60 लाख गांठ कपास का निर्यात हुआ था तथा नए सीजन में चीन की आयात मांग तो कमजोर रहने का अनुमान है लेकिन पाकिस्तान की आयात मांग बढ़ेगी। जिससे कुछ निर्यात 65 लाख गांठ का होने का अनुमान है।
सीसीआई के कपास करीब 8 से 10 लाख गांठ कपास का पुराना स्टॉक बचा हुआ है। कृषि मंत्रालय के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार कपास की पैदावार 335.07 लाख गांठ होने का अनुमान है।........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: