कुल पेज दृश्य

13 अक्तूबर 2015

त्यौहारी मांग से सेब की कीमतों में तेजी


आर एस राणा
नई दिल्ली। त्यौहारी मांग बढ़ने से सेब की कीमतों में तेजी आई है। सप्ताहभर में दिल्ली की आजादपुर मंडी में सेब की कीमतों में करीब 500 से 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की क्वालिटीनुसार तेजी दर्ज की गई। मंडी में 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेष की किन्नूर लाईन के रॉयल डीलिसिस सेब के भाव 1,500 से 2,200 रुपये प्रति 20 किलो थे जोकि बढ़कर 1,700 से 2,400 रुपये प्रति 20 किलो हो गए, जबकि उत्तराखंड के रॉयल डीलिसिस सेब के भाव मंडी में 700 से 1,600 रुपये से बढ़कर 850 से 1,900 प्रति 20 किलो हो गए। रेड गोल्ड क्वालिटी की सेब के भाव इस दौरान बढ़कर 600 से 1,000 रुपये और गोल्डन क्वालिटी की सेब के भाव 650 से 1,400 रुपये प्रति 20 किलो हो गए। आजादपुर मंडी में सेब की दैनिक आवक 4,300 टन की हुई।
फसल सीजन 2014-15 में देष में सेब की पैदावार बढ़ने का अनुमान है तथा इसके पिछले फसल सीजन 2013-14 में सेब के निर्यात में भी अच्छी बढ़ोरती हुई है। माना जा रहा है कि फसल सीजन 2014-15 में भी सेब का निर्यात अच्छा रहने का अनुमान है जिसका फायदा सेब किसानों को मिलने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2014-15 में सेब की फसल 317,000 हैक्टेयर में लगी हुई है तथा पैदावार 25.21 लाख टन होने का अनुमान है। पिछले साल इसकी फसल 313,000 हैक्टेयर में लगी हुई थी तथा पैदावार 24.97 लाख टन की हुई थी। पिछले साल के मुकाबले सेब के उत्पादन में बढ़ोतरी होने का अनुमान है हालांकि देष में सेब की रिकार्ड पैदावार फसल सीजन 2010-11 में 28.91 लाख टन की हुई थी।
फसल सीजन 2013-14 में सेब के निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। फसल सीजन 2013-14 में देष से सेब का निर्यात बढ़कर 36,098 टन का हो गया जबकि इसके पिछले फसल सीजन 2012-13 में 23,806 टन सेब का निर्यात हुआ था।
हिमाचल प्रदेष की बिलासपुर मंडी में सेब का भाव 2,000 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जम्मू-कष्मीर की मंडियों में सेब के भाव 1,500 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। उत्तराखंड की हल्द्वानी मंडी में सेब के भाव 2,500 से 3,500 रुपये प्रति क्विंटल रहे तथा मंडी में भाव 7.4 टन की हुई। राज्य की किच्छा मंडी में सेब का भाव 2,500 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा तथा दैनिक आवक 5 टन की हुई।.......आर एस राणा


कोई टिप्पणी नहीं: