कुल पेज दृश्य

08 जून 2015

कपास का उत्पादन 383 लाख गांठ होने का अनुमान - सीएआई

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू सीजन 2014-15 में देष में 382.75 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) कपास की पैदावार होने का अनुमान है। अक्टूबर-2014 से षुरु हुए चालू सीजन में उत्पादक मंडियों में अभी तक 365.50 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है।
कॉटन एसोसिएषन ऑफ इंडिया (सीएआई) के अध्यक्ष डी एन सेठ के अनुसार चालू सीजन में कपास का उत्पादन घटकर 382.75 लाख गांठ का होने का अनुमान है जबकि पिछले साल कपास की पैदावार 407.25 लाख गांठ की हुई थी। देष में कपास की सालाना खपत करीब 310 लाख गांठ की होती है। ऐसे में चालू सीजन में कपास की 143.65 लाख गांठ का उपलब्धता ज्यादा है। उन्होंने बताया कि फसल सीजन 2014-15 में देष के कई कपास उत्पादक राज्यों में बारिष कम होने का असर कपास की पैदावार पर पड़ा है।
उत्पादक मंडियों में अभी तक 356.50 लाख गांठ कपास की दैनिक आवक हो चुकी है इसमें उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 51.40 लाख गांठ की आवक हुई है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेष में अभी तक 193.15 लाख गांठ की आवक हुई है जबकि तेलंगाना, आंध्रप्रदेष, कर्नाटका और तमिलनाडु में 115.20 लाख गांठ कपास आ चुकी है। उड़ीसा और अन्य राज्यों में कपास की आवक क्रमषः 3.75 और 2 लाख गांठ की हुई है।
कॉटन कारर्पोरेषन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने चालू सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 87 लाख गांठ कपास की खरीद की है तथा अभी तक करीब 14 लाख गांठ की बिक्री ई निलामी के माध्यम से कर चुकी है। सीएआई के अनुसार चालू सीजन के आखिर तक सीसीआई करीब 30 लाख गांठ कपास की बिक्री कर पाएगी। अहमदाबाद में षंकर-6 किस्म की कपास के भाव 35,500 से 36,000 रुपये प्रति कैंडी (एक कैंडी-356 किलो) चल रहे हैं।.....आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: