कुल पेज दृश्य

18 जून 2013

चाय बोर्ड 11 जुलाई से शुरू करेगा नियमावली

भारतीय चाय बोर्ड 11 जुलाई से चाय उद्योग के लिए भारतीय चाय नियमावली (कोड) शुरू करने जा रहा है। यह नियमावली सभी प्रसंस्करण इकाइयों और बागानों पर लागू होगी। उनको नियम लागू करने के लिए 6 महीने का वक्त दिया जाएगा। यह बात बोर्ड के चेयरमैन एम जी वी के भानु ने हाल में कही। इस नियमावली को राष्ट्रीय पायलट परियोजना के रूप में लागू किया जा रहा है और संभवतया अगले वित्त वर्ष से इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। भानु ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, 'अभी इसे पायलट आधार पर शुरू किया जाएगा और कुछ महीने इसका परीक्षण किया जाएगा।Ó इस नियमावली में कारोबारियों को शामिल नहीं किया गया है। इस नियमावली का मकसद पूरे चाय उद्योग का विकास करना है। इसमें चाय फैक्टरियों और बागानों के लिए न्यूनतम मानक समान होंगे। भानु ने कहा, 'कंपनियों को ये नियम लागू करने के लिए 6-7 महीने दिए जाएंगे।Ó उद्योग के एक स्रोत और एफएआईटीटीए के पदाधिकारी ने कहा, 'नियमावली लागू करने से कंपनियों पर अतरिक्त लागत बढ़ेगी, लेकिन यह बहुत अधिक नहीं होगी। शुरुआत में इसे करीब 500 कंपनियों अपना सकती हैं। नियमावली के दो मुख्य मापदंड मृदा संरक्षण और श्रम कल्याण हैं।Ó इस नियमावली में बहुत से मापदंड हैं, जिनसे न केवल चाय की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विश्व में उद्योग की छवि भी बेहतर बनेगी। इन मापदंडों में उत्पादकता बढ़ाना, श्रमिकों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा तय कर श्रमिक कल्याण के उपाय शुरू करना और फैक्टरियों में सुरक्षा के सख्त मानक बनाए रखना है। एफएआईटीटीए के सचिव चेतन पटेल ने कहा, 'भारतीय खरीदार अपने देश के चाय उद्योग के बारे में नहीं जानते हैं। एक समान नियमावली से उन्हें उद्योग को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। उम्मीद है कि ज्यादातर चाय निर्यातक कंपनियां इसे अपना लेंगी।Ó नियमावली में चाय बागानों में कीटनाशकों के उपयोग के बारे में स्पष्ट वर्णन किया जाएगा। इससे श्रमिकों और चाय उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही गुणवत्ता प्रमाण-पत्र के लिए भी आवदेन किया जा सकेगा। चूंकि देश में चाय उत्पादन के लिए जमीन की उपलब्धता सीमित है, इसिलए मृदा संरक्षण से उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। एफएआईटीटीए के एक सदस्य ने कहा, 'श्रमिकों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 16 साल तय की जाने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर यह 18 साल है।Ó अप्रैल में उत्पादन 6 फीसदी बढ़ा चाय बोर्ड के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में चाय उत्पादन करीब 6 फीसदी बढ़कर सात करोड़ 51.3 लाख किलोग्राम हो गया। असम व केरल में उत्पादन सुधरा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में उत्पादन 7 करोड़ 9.9 लाख किलोग्राम था। चाय बोर्ड ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि असम में चाय उत्पादन 16 फीसदी बढ़कर चार करोड़ 18.7 लाख किलोग्राम हो गया जो वर्ष भर पहले की समान अवधि में तीन करोड़ 60.5 लाख किलोग्राम था। केरल में उत्पादन 40 फीसदी बढ़कर 51.5 लाख किलोग्राम हो गया जो पहले 36.7 लाख किलोग्राम था। हालांकि पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादन 4.58 फीसदी घटकर एक करोड़ 16.7 लाख किलोग्राम रह गया और तमिलनाडु में उत्पादन 18.35 फीसदी घटकर एक करोड़ 45.5 लाख किलोग्राम रह गया।a (BS Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं: