कुल पेज दृश्य

11 मार्च 2013

आई.एम.टी. के लिए मुआवजा राशि का एस्टीमेट बनाने में जुटा प्रशासन

2 श्रेणियों में मुआवजा राशि तय करने की बनाई रूपरेखा खरखौदा : अगर खरखौदा में आई.एम.टी. स्थापित होती है तो फिरोजपुर गांव के किसानों को 82 लाख रुपए की राशि मिलेगी। प्रशासन मुआवजा राशि के आकलन में जुटा है। कलैक्टर मूल्य के मुताबिक मुआवजे का आकलन किया जा रहा है। खरखौदा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने न केवल इस क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपए के विकास के कार्य कराए बल्कि 3303 एकड़ भूमि में आई.एम.टी. स्थापित करने की योजना भी बनाई है। ताकि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और क्षेत्र से बेरोजगारी समाप्त करने में मदद मिल सके। वर्ष 2005 में खरखौदा में आई.एम.टी. स्थापित करने की मांग की गई थी जिसके बाद सैक्शन-4 व वर्ष 2010 में सैक्शन-6 लगाया गया। मौजूदा हाल में प्रशासन ने मुआवजा राशि कलैक्टर मूल्य के मुताबिक तैयार करने की प्लानिंग कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित में इस बारे में डिस्कस भी हो की गई है। सैक्शन-6 का समय अपै्रल 2013 तक है। जिस तरीके से प्रशासन की प्लानिंग चल रही है उससे स्पष्टï होता है कि आई.एम.टी. के लिए प्रदेश सरकार किसानों को मार्च से पहले पहले मुआवजा राशि वितरित की जा सकती है। जब से जिले में रोहतक मंडलायुक्त ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली है और विशेषकर खरखौदा में स्थापित होने वाली आई.एम.टी. को लेकर लंबा डिस्कस किया व मुआवजा राशि का एस्टीमेट कलैक्टर मूल्य के मुताबिक सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं तब से ग्रामीण निरंतर कभी तहसील कार्यालय तो कभी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने गांव का मुआवजा राशि का पता लगाने में जुटे हुए हैं। ये है योजना खरखौदा में स्थापित होने वाली आई.एम.टी. में 10 गांवों की करीब 3303 एकड़ भूमि अधिगृहीत की जानी है। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में आई.एम.टी. में आने वाली भूमि को 2 श्रेणियों में रखा गया है जिसमें पहली श्रेणी पी.डब्ल्यू.डी. मार्ग से 2 एकड़ की गहराई तक रखी गई है वहीं 2 एकड़ से दूर जमीनों को श्रेणी 2 में रखा गया है। कलैक्टर मूल्य भी इसी तरह से पहले से बनाया गया है। ऐसे में कलैक्टर मूल्य के मुताबिक मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की प्लाङ्क्षनग तैयार की जा रही है व एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है कि कुल कितनी राशि किसानों को दी जाएगी। "सभी 10 गांवों की प्रस्तावित भूमि का कलैक्टर मूल्य के मुताबिक रिकार्ड तैयार किया जा रहा है जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। 10 गांवों में सबसे अधिक मुआवजा राशि फिरोजपुर बांगर गांववासियों को दी जानी है क्योंकि दिल्ली से सटे इस गांव का कलैक्टर मूल्य सबसे अधिक है"। -महेंद्रपाल, उपमंडल अधिकारी खरखौदा कहां कितना मुआवजा मिलेगा श्रेणी-1 जो भूमि पी.डब्ल्यू.डी. मार्ग से 2 एकड़ अंदर तक स्थित है (राशि लगभग में)। गांव का नाम कलैक्टर मूल्य दी जाने वाली राशि फिरोजपुर बांगर 52 लाख 82 लाख सैदपुर 45 71 पिपली 45 71 निजामपुर 42 67 सोहटी 42.50 68 कुंडल 40 64 रामपुर 37 59 गोपालपुर 37 59 किड़ौली 32 52 बरोणा 32 52 श्रेणी-2 जो भूमि पी.डब्ल्यू.डी. मार्ग से 2 एकड़ अंदर की गहराई के बाद शुरू होती है। गांव का नाम कलैक्टर मूल्य दी जाने वाली राशि फिरोजपुर बांगर 42 लाख 66 लाख सैदपुर 35 56 पिपली 35 56 निजामपुर 32 52 सोहटी 32 52 कुंडल 33 53 रामपुर 33 53 गोपालपुर 33 65 किड़ौली 27 43 बरोणा 27 43

कोई टिप्पणी नहीं: