कुल पेज दृश्य

01 सितंबर 2012

सेब सस्ता होने की संभावना

बंपर पैदावार - हिमाचल प्रदेश में सेब का उत्पादन पिछले साल के 1.37 करोड़ पेटी की तुलना में बढ़कर 2 करोड़ पेटी तक पहुंचने की संभावना है। इससे उत्पादक क्षेत्रों में सेब के दाम पिछले साल से 25 फीसदी तक कम हैं। बाजार में सेब 50-80 रुपये प्रति किलो सेब बिक रहा है फुटकर में 800-1600 रुपये प्रति पेटी का भाव है आजादपुर मंडी में जुलाई अंत में शुरू हुई सप्लाई में बारिश से अस्थायी रुकावट आई हिमाचल प्रदेश में नई फसल आने के बाद सेब के मूल्य में गिरावट आई है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश से आपूर्ति बाधित होने के कारण दाम कुछ बढ़ गए हैं। जल्दी ही हिमाचल प्रदेश के उत्पादक क्षेत्रों से सप्लाई तेज होने पर दाम फिर से घट सकते हैं। दिल्ली की आजादपुर फल मंडी के कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बारिश के कारण सेब की आपूर्ति में परेशानी हो रही है, इससे कीमतों में मामूली तेजी आई है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने पर भाव कम हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले साल की तुलना में सेब का उत्पादन अधिक होने की संभावना से वहां भाव 25 फीसदी तक कम चल रहे हैं। आजादपुर मंडी के कारोबारी आनंद सैनी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से बारिश के कारण मंडी में सेब की आवक पर असर पड़ा है। इसके कारण थोक बाजार में सेब के भाव 800 से 1600 रुपये प्रति पेटी (20 किलो) हो गए हैं। जल्दी ही आवक सामान्य होने पर मूल्य में गिरावट आ सकती है। इन दिनों फुटकर बाजार में सेब 50 से 80 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। गर्मियों में सेब का फुटकर भाव बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के साथ फलों को तुड़ाई व उनकी पैकेजिंग में परेशानी आ रही है। इसके चलते मंडियों में सेब की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। हिमाचल की मंडियों में सेब की दैनिक आवक बारिश के कारण घटकर एक लाख पेटी रह गई है, जबकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में नई आवक शुरू होने के बाद मंडियों में 1.20 लाख पेटी तक सेब पहुंच रहा था। बारिश का असर खत्म होने पर कुल आवक बढ़कर दो लाख पेटी तक पहुंच सकती है। हिमाचल प्रदेश से मुख्य रूप से चंडीगढ़, दिल्ली और दक्षिणी राज्यों में सेबों की सप्लाई होती है। चौहान ने बताया कि राज्य में सेब का उत्पादन पिछले साल के 1.37 करोड़ पेटी की तुलना में बढ़कर 2 करोड़ पेटी तक पहुंचने की संभावना है। इससे उत्पादक क्षेत्रों में सेब के दाम पिछले साल से 25 फीसदी तक कम हैं। शिमला में सेब के वर्तमान भाव 1,200-1,400 रुपये प्रति पेटी के स्तर पर है जो पिछले साल की समान अवधि में 1,700-1,800 रुपये प्रति पेटी थे। सेब उत्पादकों के मुताबिक 10 सितंबर के बाद आपूर्ति सामान्य होने पर सेब की कीमतों में कमी आने लगेगी। चालू सीजन में सेबों की आवक मध्य अक्टूबर तक चलेगी। (Business Bhaskar)

कोई टिप्पणी नहीं: