कुल पेज दृश्य

25 सितंबर 2008

बर्ड फ्लू प्रभावित देशों से पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर पाबंदी

नई दिल्ली September 24, 2008
भारत ने बर्ड फ्लू प्रभावित देशों से कुक्कुट, मांस और कई अन्य पशु उत्पादों के आयात पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि, पक्षियों के मांस से तैयार होने वाले पालतू पशु आहार को इस पाबंदी से दूर रखा गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय के मुताबिक, बर्ड फ्लू प्रभावित देशों से जीवित कुक्कुट, चूजों, बत्तख और अन्य पक्षियों के मांस, अंडा, पंख सहित जीवित सुअर और अप्रसंस्कृत सुअर उत्पादों के आयात पर पाबंदी लगा दी गई है।वाणिज्य मंत्रालय द्वारा प्रभावित देशों से आयात के लिए प्रतिबंधित अधिसूचित उत्पादों में पक्षियों और जानवरों के वे उत्पाद हैं जिनका इस्तेमाल जानवरों के आहार, कृषि या औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।पाबंदी इनके पैथोलॉजिकल तथा जैव उत्पादों पर लगाई गई है। 2007 में भी इंडोनेशिया, ब्रिटेन, मिस्र, कंबोडिया, चीन, लाओस, नाइजीरिया से पक्षी फ्लू फैलने की खबरें आई थीं। हालांकि, यह प्रतिबंध सार्क देशों से आयात किए जाने वाले पैथोलॉजिकल और जैव उत्पादों पर लागू नहीं होगा, जिनका इस्तेमाल निदान और शोध के लिए किया जाता है। प्रभावित देशों से आयात पर प्रतिबंध के अलावा सरकार ने कई और चीजों के आयात पर रोक लगाई है। इनमें घरेलू और जंगली पक्षी (कुक्कुट आदि को छोड़कर), अप्रसंस्कृत मांस और पक्षियों के मांस और घरेलू तथा वन्य पक्षियों के शुक्र शामिल हैं। (BS Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं: