कुल पेज दृश्य

29 अगस्त 2008

बाढ़ से बिहार, पंजाब में मक्का, कपास की फसल प्रभावित

मुंबई। देश के कई राज्यों में बाढ़ आने के कारण पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान मक्का, धान और कपास की फसल पर प्रभाव पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से फसलों पर असर सीमित ही रहेगा। बाढ़ से जो राज्य प्रभावित हुए हैं, उनमें पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश प्रमुख हैं।पंजाब की राज्य सरकार की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण करीब 41 हजार हैक्टेयर की कपास, धान और मक्का की फसल प्रभावित हुई है। हालांकि राज्य में कुल 39 लाख हैक्टेयर के कुल बुवाई क्षेत्र में प्रभावित क्षेत्र बहुत छोटा है। बिहार में 24 से 28 हजार हैक्टेयर खेतिहर भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है जिसमें धान व मक्का की फसल बोई गई है। लेकिन फसल को वास्तविक नुकसान का पता अभी नहीं ल पाया है। बिहार के कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खेतों में दुबारा बुवाई होने की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि अभी भी खेतों में पानी भरा है। कुछ समय बाद पानी उतरने के बाद किसान रबी की दालों की फसल बोने में दिलचस्पी ले सकते हैं।दक्षिण में आंध्र प्रदेश में 4.13 लाख हैक्टेयर की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। इनमें धान, मक्का और मूंगफली की फसल बोई गई है। इन क्षेत्रों के कुछ किसानों ने सरकार से दुबारा बुवाई के लिए रियायती बीज सुलभ कराने की मांग की है। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स के अध्यक्ष विजय सेतिया के अनुसार धान की कुल फसल में बाढ़ प्रभावित एरिया बहुत छोटा है। ऐसे में उत्पादन पर फसल होने की संभावना बहुत कम है। (Business Bhaskar)

कोई टिप्पणी नहीं: